फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : मंदिर में डाली आपत्तिजनक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बकरीद की नमाज के बाद रविवार को असामाजिक तत्वों ने शहर के मोहल्ला पंसारियान में स्थित जोड़ीनाथ मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु डाल दी। जानकारी पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। कुछ ही देर में विहिप, बजरंग दल और योगी सेना से जुड़े लोग पहुंच गए। सीओ और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस सबके बीच स्थानीय लोगों ने मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल से धुलाई भी की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान में जोड़ीनाथ मंदिर है। यहां शिवलिंग स्थापित है और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां भी हैं। रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे मंदिर की तरफ गए मोहल्ले के ही कुछ श्रद्धालुओं ने यहां अंदर आपत्तिजनक वस्तु पड़ी थी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आनन फानन ही स्थानीय लोगों ने मंदिर की धुलाई और सफाई शुरू कर दी। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, बजरंग दल के निवर्तमान नगर संयोजक आशीष वाजपेयी और योगी सेना के गोपाल पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी पर एलआईयू की टीम भी पहुंची। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, सीओ सदर शिवप्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य है। असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें