फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : पैमाइश करने गयी महिला लेखपाल से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सरकारी भूमि की पैमाइश करने पहुंची महिला लेखपाल के साथ अभद्रता की गई। तिर्वा तहसील के ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 बीघा सरकारी भूमि बंजर के रूप में दर्ज है। जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है। तहसील प्रशासन के निर्देश पर महिला लेखपाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाइश करने लगी। इस दौरान गांव के दो लोगों ने महिला लेखपाल के साथ अभद्रता की और पैमाइश करने से रोका।
विज्ञापन

तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि लेखपाल के साथ हुई घटना की जानकारी मिली है। ऐसा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। थानाध्यक्ष पीएन वाजपेयी ने बताया कि मामले कि जानकारी मिली थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें