तालग्राम। थाना क्षेत्र के कुडरा गांव में पिता की डांट से आहत किशोरी ने घर के कमरे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने शव लटका देखा। पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के कुडरा गांव निवासी शिवकुमार ने शनिवार को बेटी रचना (16) को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसके बाद रचना कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो फंदे पर शव लटक रहा था। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)