फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता के पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को पीट दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के गांव भवानी सराय निवासी इशतियार ने बेटी आशियाना बेगम का निकाह करीब दो साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली के गांव ऊंचा पट्टी निवासी सगीर के साथ कराया था। रविवार को आशियाना बेगम ने पति सगीर, सास कुतुबुंनिशा, ननद नन्ही, देवर मुन्ना, जीशान और इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि ये लोग दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर एक माह पूर्व घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें