फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में अराजकतत्वों ने एक्सप्रेस-वे डाले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
पत्थर हटाती यूपीडा टीम। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। सेना भर्ती के लिए सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ योजना का जिले में भी विरोध हुआ। शरारतीतत्वों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। आधे घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी मिलते ही यूपीडा ने तत्काल ईंट-पत्थर हटवाए। पुलिस ने शरारतीतत्वों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तालग्राम थाने की सीमा पर भवनियापुर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की लखनऊ जाने वाले लेन पर शरारतीतत्वों ने ईंट-पत्थर डाल दिए। इससे कई चालकों ने वाहन रोक दिए। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी और 112 डायल की टीम पहुंची।
यूपीडा की टीम ने लेन पर पड़े ईंट-पत्थरों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि उन्हें एक्सप्रेसवे पर ईंट-पत्थर पड़े होने की जानकारी नहीं मिली है। आगरा, फिरोजाबाद और इटावा पुलिस से संपर्क कर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें