तिर्वा। दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव निवासी शबाना बेगम की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरी निवादा गांव निवासी आफाक के साथ हुई थी। शवाना बेगम ने पति आफाक, जेठ इखलाक, सास कुरीसा, जेठानी आयशा, देवर सदरुल, बदरुल और ननद रहनुमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।