छिबरामऊ। बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों जख्मी हो गए।
गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम कटकैया निवासी अनिल (43) मंगलवार को बेटी अंजली (18) को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए प्रेमपुर लेकर जा रहे थे। सलेमपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी झपकी आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोनों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अनिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अंजली बीएससी की छात्रा है।