फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही युवक पर बहन के साथ दुष्कर्म करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शनिवार को ही परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार पुलिस को बिना बताए कर दिया।
विज्ञापन

उमर्दा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक खेती करता है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह ससुराल गया था। माता-पिता शाम को घास काटने के लिए गांव के बाहर गए थे। घर पर उसकी बहन (17) अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस गया और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि बहन ने इसकी शिकायत करने की बात कही तो युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार को ही किशोरी के माता पिता ने अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम युवक घर आया तो घटना का पता चला। रविवार की सुबह उमर्दा चौकी में तहरीर दी है। इंदरगढ़ के थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें