फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला के बेटे से दो युवकों ने छीने कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने आई महिला मरीज के बेटे से दो युवकों ने सोने के कुंडल छीन लिए। महिला ने एक जनप्रतिनिधि के कार्यालय में काम करने वाले दो युवकों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तिर्वा के दुर्गानगर निवासी आस्था सिंह ने शुक्रवार को सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह 26 मई को जिला अस्पताल में अपने छह वर्षीय बेटे कनिष्क उर्फ आयु के साथ सीटी स्कैन कराने आई थी। स्वास्थ्य कर्मचारी ने कान में पहने सोने के कुंडल उतारने के बाद सीटी स्कैन करने की बात कही। इससे उसने कुंडल उतारकर बाहर बैठे बेटे तनिष्क को दे दिए। जांच के बाद जब वह बाहर आई तो बेटे ने बताया कि पास में बैठे दो लोग कुंडल छीनकर चले गए।
महिला मरीज आस्था ने कहा कि पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि दोनों युवक कन्नौज शहर के अंदर एक जनप्रतिनिधि के कार्यालय में काम करते हैं। वह किसी महिला के साथ आए थे। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें