फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में बरात आने से पहले लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। क्षेत्र के मकरंदापुर गांव मे दोपहर अचानक किसान के घास फूस से बने बंगले में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। किसान की बेटी की शुक्रवार शाम को बरात आनी थी।
विज्ञापन

मकरंदापुर गांव निवासी बालकराम की बेटी कविता की शुक्रवार शाम औरैया बिधूना भौराजपुर गांव से बरात आनी थी। घर में खुशियों का माहौल था। दोपहर के समय हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से घर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने का प्रयास किया तब तक बंगले में रखा दहेज का सामान जल गया। बगले में बंधे मवेशी की जल जाने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
पीड़ित किसान ने बताया कि दहेज का करीब 80,000 रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। बंगले मे बंधी भैंस आग की लपटों में समा गई। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे। गरीब किसान परिवार के बेटी के विवाह के लिए 30,000 की धनराशि दी। वहीं पूराराय प्रधान प्रतिनिधि राकेश द्विवेदी ने 5000 रुपये की सहायता की। लेखपाल ने मौके आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। और अर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें