फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिटाई कर ट्रक चालक से की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा (कन्नौज)। हरदोई से मैदा लाद कर दिबियापुर जा रहे ट्रक चालक और हेल्पर को पीटकर बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने लूटपाट की। पुलिस ने छानबीन कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना बिलग्राम के गांव अल्लीगढ़ निवासी गोविंद ट्रक चालक हैं। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हरदोई से ट्रक में मैदा लाद कर औरैया के दिबियापुर जा रहे थे। ट्रक में उसके साथ हेल्पर गुड्डू यादव भी था। इंदरगढ़ के उमर्दा पुलिस गसीमपुर गांव के पास ट्रक का अगला टायर फट गया। चालक और क्लीनर टायर बदल रहे थे। इस दौरान तिर्वा की ओर से दो बाइकों पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने चालक-हेल्पर को पकड़ कर पीट दिया। गोविंद से आठ हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने दोनों के पास मौजूद एक-एक एंड्रायड मोबाइल भी छीन लिए। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें