फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांशीराम कालोनी में युवक का छत के कुंडे से शव लटका मिला। पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया है। परिजनों ने एक पड़ोसी परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 45 निवासी आमिर (28) अपने भाई सलीम और शहजाद के साथ रंगाई पुताई का काम करता था। मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने छत में लगे कुंडे से आमिर का फंदे पर शव लटका देखा। पड़ोसी फंदे से उतारकर सौ शैया अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस व मृतक के भाई भी अस्पताल पहुंच गए। यहां भाइयों ने रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें