फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर भी हिस्ट्रीशीटर के घर की कुर्की नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के घर की कुर्की के डीएम के आदेश के बाद भी नहीं की गई है। जमानत पर छूटा हिस्ट्रीशीटर हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने एएसपी से आरोपियों की संपत्ति कुर्क कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी शहजाद अहमद ने बताया कि सात अप्रैल को डीएम की ओर से हिस्ट्रीशीटर इरशाद खां व उसकी मां रहीसा बेगम का तीन मंजिला मकान कुर्क करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी हिस्ट्रीशीटर इरशाद खां व उसके अन्य साथियों पर हत्या और गैंगस्टर जैसे मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं और अब वह जमानत पर छूटकर बाहर घूम रहे हैं । समझौते का दबाव बना रहे हैं और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने एएसपी से हिस्ट्रीशीटर के मकान को कुर्क कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें