फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य से नाराज लोगों ने की मारपीट,लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर युवक निर्माण कार्य करा रहा था, जिससे नाराज दबंगों ने महिला को पीट दिया और उसके जेवरात छीन लिए। पीड़ित महिला ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किसई गांव निवासी राजेश का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजू कुमार ने राजस्व टीम के साथ 25 मार्च को गांव पहुंचकर कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया था। इस भूमि पर राजेश निर्माण कार्य करा रहा था। इसी से नाराज दूसरे पक्ष ने घर में मौजूद राजेश की भांजी शिवानी के साथ मारपीट की। उसकी चेन और कुंडल लूट लिए। पीड़िता ने घटना की शिकायत थाना समाधान दिवस में एसडीएम व तहसीलदार से की है।
दूसरे पक्ष से सुमन देवी ने बताया कि गांव में पड़ी जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं, जिसका विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडा, फरसा व हंसिया ने हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें