फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिलखती मृतक की पत्नी मंशा देवी को समझाती आशाएं। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। हेलमेट नहीं लगाने कारण सिर पर आई चोट ने राजमिस्त्री की जान ले ली। शनिवार को बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के देविनपुर्वा निवासी अजय पाल (36) राजमिस्त्री था। जौनपुर में रहने वाली सास राधिका देवी बीमार चल रही थी। इससे अजय पाल की पत्नी आशा कार्यकर्ता मंशा देवी ने पाल चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अजय पड़ोसी युवक की बाइक से सास को अस्पताल में खाना देकर घर लौट रहा था।
बाईपास पर हैवतपुर कटरा के सामने तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अजयपाल ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें