फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक हत्याकांड: एक और हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौजूद हत्यारोपी संजय उर्फ संजू। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पांच माह पहले ग्राम चिलमिलैया में हुए डीजे संचालक हत्याकांड के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिलमिलैया निवासी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को चिलमिलैया गांव से अलहा मार्ग पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर निवासी डीजे संचालक नीतेश उर्फ उदयवीर (32) हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता रामलखन की तहरीर पर ग्राम चिलमिलैया निवासी छविनाथ व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

छविनाथ को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जांच में संजय उर्फ संजू का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें