पुलिस की गिरफ्त में इत्र कारोबारी सलीम खान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के इत्र कारोबारी ने सोशल साइट पर भगवान के कार्टून की पोस्ट वायरल कर दी। लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने में पुलिस ने कारोबारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर के हाजीगंज अतर गैलेक्सी निवासी इत्र कारोबारी सलीम खान ने मंगलवार को सोशल साइट पर भगवान के कार्टून की पोस्ट वायरल की। गुगरापुर निवासी उमेश बाजपेई समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और आक्रोश जताया। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इत्र कारोबारी सलीम खान को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सोशल साइट पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।