फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सात बच्चों की विधवा मॉ से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शादी का झांसा देकर युवक ने विधवा से दुष्कर्म किया। पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी मुंबई भाग गया और वहां से फोन कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी समेत उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने कुसुमखोर बॉगर निवासी बरीबुल, उसके भाई साहबुद्दी, जब्बार, हसीबुल और अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसके सात बच्चें है और करीब पांच साल पूर्व पति की मौत हो गई। जान-पहचान के बरीबुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने को कहा तो बरीबुल इंकार करते हुए मुंबई भाग गया।
वहां से फोन कर उसे और उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दे रहा है। जब उसके भाइयों से उसने बरीबुल का बुलाकर शादी कराने की बात कही तो उन्होंने मारपीट की। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें