कन्नौज। मोबाइल दुकान में घुसकर करीब 20 लोगों ने दुकानदार से पीट दिया। दुकानदार ने रविवार को सदर कोतवाली में चार नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आनंदीदास मोहल्ले के रहने वाले आयुष सक्सेना ने बताया कि शनिवार देर रात गदनपुर बड्ढु क्षेत्र के रहने वाले रिषभ यादव, लालू यादव, आकाश यादव और सौरिख क्षेत्र के रहने वाले अभय 15 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मोबाइल की दुकान में धारदार हथियारों के साथ घुस आए और पीटने लगे। विरोध पर दुकान में तोड़फोड़ भी की व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पीड़ित ने रविवार को सदर कोतवाली में रिषभ यादव, लालू यादव, आकाश यादव, अभय और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिषभ, अभय और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। (संवाद)