फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दो कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक निजी गेस्ट हाउस में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। गेस्ट हाउस से किसी तरह जान बचाकर भागे पुलिस कर्मियों की तहरीर पर सदर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

पीआरबी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दीपक ने बताया कि सौरभ मौर्या ने डायल 112 पर कॉल करके बताया कि जलालपुर पनवारा क्षेत्र के एक निजी गेस्ट के पास कुछ युवकों में मारपीट हो रही है। सूचना पर दीपक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम सूचना देने वाले सौरभ से घटना की जानकारी ले रही थी कि इसी बीच महमूदपुर निवासी सरोज और सतवारी निवासी विक्की अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ आया और पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंगों ने पुलिस पर सरिया से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों के हमले से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों में किसी तरह भाग कर जान बचाई।
मामले में सिपाही दीपक ने सदर कोतवाली में सरोज, विक्की और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें