फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा पुलिस के हत्थे चढ़ा दिनदहाड़े लूट करने वाला लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। हसेरन-खड़िनी मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े दस मिनट के अंतराल में बाइक सवार लुटेरों ने दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। शनिवार को भरथना क्षेत्र में लूट को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक को इटावा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दबोच लिया। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। लूट पीड़ित महिला ने इटावा पहुंचकर लुटेरे की पहचान की।
विज्ञापन

पांच दिन पहले बुधवार को हसेरन-खड़िनी मार्ग पर ग्राम आलमशाह का पुरवा के पास काली पल्सर सवार लुटेरों ने तमंचों के बल पर मारपीट करते हुए ग्राम कंसुआ निवासी संजीव शर्मा, उसकी पत्नी वर्षा व बहन सोनम के साथ लाखों के जेवरात व मोबाइल लूट लिए थे। इससे पहले लुटेरों ने गुरसहायगंज निवासी राजकुमार वर्मा व उसके साथ बाइक से जा रही सुनीता के साथ भी लूटपाट की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें