फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली लॉकअप से फरार हुआ चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। एडीजी भानु भास्कर के चेतावनी देने के बाद भी तिर्वा कोतवाली में लापरवाही बरती जा रही है। कोतवाली के लॉकअप से शनिवार रात चोरी का आरोपी फरार हो गया। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। इधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ललकियापुर गांव निवासी रामनरेश बिजली की दुकान बंद करके शनिवार देर शाम घर लौट आए। रामनरेश पत्नी सुमन व बेेटे अमन के साथ कमरे की कुंडी लगाकर सो गए। रात करीब एक बजे युवक घर में घुस आया। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, अंगूठी व 60 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी के बाद युवक भागने लगा तो खटपट से सुमन की आंख खुल गई। सुमन के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
इस बीच सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई और बंद कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली से देर रात मौका पाकर कोतवाली से फरार हो गया। रविवार सुबह जब लोग कोतवाली पहुंचे तो आरोपी के भागने की जानकारी हुई। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवक को बांधकर पीटा
बताया जाता है कि पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने खंभे में बांध कर उसकी पिटाई की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें