गुरसहायगंज। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा के मोहल्ला रामगंज निवासी सुरेंद्र ने बेटी प्रीती की शादी कासगंज के थाना दरियावगंज के नगला बहरु निवासी धर्मपाल के साथ की थी। गुरुवार को प्रीती ने कोतवाली में पति धर्मपाल, सास लक्ष्मी, देवर शीलू, सरिता, सजीवन, रजनी, सन्नो और बल्लो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 18 अप्रैल को दहेज में दो लाख रुपये और जेवर न मिलने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।