फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर टुकड़ों में मिला किसान का शव

विज्ञापन
रोटावेटर का निरीक्षण करते सीओ शिवकुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। खेत जुतावने गए किसान का शव गांव के बाहर झाड़ियों के बीच टुकड़ों में पुआल से ढंका हुआ मिला। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मां श्यामादेवी ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर निवासी किसान विश्वप्रताप सिंह उर्फ समर पाल (40) सोमवार की सुबह सात बजे गांव के ही एक युवक का ट्रैक्टर व रोटावेटर लेकर खेत जुतवाने के लिए गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक से पूछताछ की। युवक ने जानकारी होने से इनकार कर दिया।
मंगलवार दोपहर खोजबीन करते हुए परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां पर खून पड़ा देखा। पास में ही मोबाइल व गुटखे के पाउच मिले। खून के निशानों के सहारे परिजन पास ही स्थिति झाड़ियों तक पहुंच गए। वहां घास फूस व पुआल से ढंका हुआ विश्वप्रताप का शव टुकड़ों में मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विश्वप्रताप उर्फ समर पाल। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

बेसुध पत्नी को ढांढस बंधाती गांव की महिलाएं। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

खेत में पड़े खून के छींटे देखते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें