हसेरन। क्षेत्र के भूढ़पुर्वा गांव में तेज बुखार आने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ग्राम भूढ़पुर्वा निवासी रीता देवी (33) पत्नी सुनील कुमार ने बुखार आने के बाद अचानक दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि रीता देवी को पिछले दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। इसका उपचार भी चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को वह महिला को कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में बिल्हौर के पास उसने दम तोड़ दिया। रीता के तीन बेटियां व दो बेटे हैं और पति खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। (संवाद)