फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को जला कर मारने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पति ने पत्नी पर केरोसिन का तेल डाल आग लगाकर मार देने के प्रयास किया। झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मदनापुर निवासी बेचेलाल की पहली पत्नी की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी का एक पुत्र अभिषेक है। इसके बाद बेचेलाल ने कानपुर देहात की नन्ही देवी से दूसरी शादी कर ली। महिला के साथ एक पुत्र दीपू आया था। महिला और पति के बीच जमीन को लेकर विवाद होने लगा। महिला साथ लाए पुत्र के लिए भी हिस्सा मांग रही थी। इसी बात को लेकर रविवार को विवाद हो गया। पति ने महिला पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी। इससे महिला झुलस गई। महिला के पुत्र दीपू ने बेचेलाल के खिलाफ आग लगा देने और मार डालने के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस ने अभिषेक और दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें