छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल के पास बजट नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन दीपावली, फिर होली और फिर 31 मार्च तक आने के दावे किए गए, लेकिन सब हवा हवाई साबित हुआ। 43 स्वास्थ्य कर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है।
स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जब उन्होंने वेतन की मांग की तो पहले उनको दीपावली तक वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया। नव वर्ष गुजरा तो होली पर वेतन की सौगात देने की बात कही गई। होली का रंग भी वेतन की आस में हल्का पड़ गया तो 31 मार्च तक का आश्वासन अस्पताल प्रशासन ने दिया। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि बजट की डिमांड शासन को भेजी गई है। बजट मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों के खातों में वेतन भेज दिया जाएगा।