फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर कोचिंग पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे शिक्षक को बुधवार शाम नौ बजे के करीब पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

मुरैया बुजुर्ग निवासी अवनीश कुमार पांडेय (33) शिक्षक थे। बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का कार्य भी करते थे। बुधवार शाम नौ बजे के करीब बाइक से कन्नौज की तरफ से घर जा रहे थे। नजरापुर मोड़ के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने शिक्षक को रौंद दिया। उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने शव को ट्रक के नीचे से मुश्किल से निकाला। ट्रक छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि शव को मेडिकल कॉलेज तिर्वा की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी । शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएंगा। मृतक शिक्षक की शादी हो गई थी पत्नी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें