फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बिहारी मजदूर ने कानपुर जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

विज्ञापन
करु मांझी फाइल फोटो । संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। साइकिल और बाइक की भिड़ंत में सोमवार को घायल हुए मजदूर ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ब्रिक फील्ड संचालन ने कोतवाली तिर्वा में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिहार के पटना के थाना सकूरा गांव तारु निवासी करु मांझी (38) ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करता था। साइकिल से बाजार जाते समय खुरदैया मोड़ के पास बाइक की टक्कर से साथी विदेशी के साथ घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज तिर्वा से कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर जाते समय रास्ते में करू ने दम तोड़ दिया। शव ब्रिक फील्ड पर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ब्रिक फील्ड संचालन गंगधरापुर निवासी विपिन यादव ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जबकि साथी विदेशी और बाइक चालक मोनू का इलाज चल रहा है। करु के परिवार में पत्नी मोना देवी के अलावा पांच पुत्र अखिलेश(18), अशोक(16), मिथलेश (12), मोहित (7) शंकर(6), पुत्री राधा (11) कंचन (4) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें