फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पेट की बीमारी से परेशान महिला की एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, फर्रुखाबाद में महिला ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

पेट की बीमारी से पीड़ित महिला को आशा के कहने पर एक निजी अस्पताल में ले जाकर ऑपरेशन करा दिया, लेकिन दो दिन बाद मरीज की हालत बिगड़ने से अस्पताल संचालक ने पल्ला झाड़ते हुए फर्रुखाबाद रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की है।
क्षेत्र के ऊलर गांव निवासी उर्मिला देवी (40) पिछले कुछ माह से पेट की बीमारी से परेशान चल रही थी। परिवार वालों ने बताया कि आशा के झांसे में आई महिला को कस्बे के निजी अस्पताल में ले जाया गया। 22 मार्च को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दी। पति धर्मवीर का आरोप है कि ऑपरेशन के दो दिन बाद ही हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बेहोशी के इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए। शनिवार की रात अचानक हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल संचालक ने यह कहते हुए फर्रुखाबाद रेफर कर दिया कि मरीज का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
विज्ञापन

महिला को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल में ब्लड की जांच आने से पहले ही मरीज की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सीएमओ विनोद कुमार से शिकायत की है। डॉक्टर के साथ अस्पताल संचालक पर भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें