फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ठगों को पुलिस ने दौड़ाया, पकड़ नहीं सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। युवती ले जाने के मामले को रफा-दफा कराने के लिए पुलिस के नाम पर 10 हजार रुपये ठगी का प्रयास किया गया। रुपये लेने पहुंचे ठगों को पुलिस ने खदेड़ा, लेकिन पकड़ नहीं सकी। ठगी के प्रयास का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

इलाके के कैथनपुर्वा का युवक एक युवती को लेकर कुछ दिन पहले फरार हो गया था। युवती के परिवार ने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। इस बीच दो ठगों ने फरार युवक के पिता से दरोगा साहब से पहचान होने और मामला रफा दफा करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने ठगों को पकड़ने का जाल बिछाया। रविवार देर शाम नौ बजे के करीब दोनों ठग कैथनपुर्वा गांव रुपये लेने पहुंचे, वहां मौजूद पुलिस को देख ठगी करने बाले बाइक से भाग खड़े हुए। सिपाहियों ने अमोलर चौराहे तक खदेड़ा, लेकिन पकड़ नहीं सके। बाइक समेत गिरने के बाद भी अंधेरे का फायदा उठाकर ठग भाग जाने में सफल रहे। चौकी प्रभारी अमोलर धीरेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ शरारती लोग पुलिस को बदनाम कर रुपये ऐंठने का काम कर रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है जल्द ही बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें