उमर्दा। सगाई के बाद शादी होने से पहले ही ससुराल वालों ने दहेज को लेकर रिश्ता तोड़ दिया। मंगलवार को पीड़ित ने थाना प्रभारी से शिकायत की। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना सौरिख पुुलरिया गांव निवासी ने अरविंद कुमार ने बताया कि उसने बेटी की सगाई इंदरगढ़ भरखरा निवासी मुकेश कुमार उर्फ बाबू से एक साल पहले कर दी थी। सगाई के समय एक लाख रुपये दिया था, इसके बाद पांच लाख रुपये की और मांग करने लगे। रुपये देने में असमर्थता जताई तो लड़के और उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने परेशान होकर मुकेश और उसके पिता विजय शंकर के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)