तिर्वा। कस्बा के आंबेडकर नगर एक मजदूर की मौत हो गई। घर के एक कमरे में उसका शव मिला है। पत्नी ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस को युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
आंबेडकर नगर निवासी पंकज (30) की शनिवार को मौत हो गई। उसका शव घर में ही एक कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पंकज की पत्नी पूनम कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि 19 मार्च उसका पति घर पर था। उसी दौरान मोहल्ले के ही प्रदीप उर्फ मल्लू व एक अन्य युवक उसके घर आए और कमरे में पंकज के साथ बैठ गए। कुछ समय बाद दोनों ने पंकज को गालियां देते हुए मारपीट की। इसके बाद चले गए। कुछ समय बाद वह कमरे में पहुंची तो पंकज मृत पड़े थे। पूनम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पंकज की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो सकेगा। अभी उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।