फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामले में पति समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुरालियों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसने अपनी पुत्री पिंकी (38) का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव निवासी रामचंद्र के लड़के रामनरेश के साथ किया था। रामनरेश के गांव के ही किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पिंकी विरोध करती थी। कई बार समझाने के बाद भी रामनरेश हरकतों से बाज नहीं आया। शिकायत करने पर पिंकी के ससुरालीजन आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। बीते 15 मार्च को पिंकी का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर सोमवार को पति रामनरेश, ससुर रामचंद्र, सास रानी, देवरानी खुशबू, देवर वीरू, ननद किरन के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें