तालग्राम। तालग्राम के मायापुर्वा में होली मिलन के दौरान मोदी-योगी के गुणगान पर शनिवार शाम भिड़े दो पक्षों के मामले में 24 नामजद समेत 50 सपा समर्थकों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
मायापुर्वा गांव निवासी गंदर्भ सिंह ने बताया कि शनिवार को विजय, भगत सिंह, अविनाश, छविनाथ के साथ गांव में होली मिलन के लिए जा रहा था। वे लोग योगी और मोदी का गुणगान करते चल रहे थे। इसी दौरान रास्ते पर पहले से घात लगाए सपा समर्थकों ने वोट न देने की बात कहते हुए परमानंद, रामपाल, मयंक, विनय, प्रवीन, राजेश, शिवम, पंकज, रितिक, रमन, अनिल, अनिल यादव, भुलानी गांव के अंकित, आजाद, मनोज, राजेश, राजीव, सुनील, अमलेश, अखलेश, सोनू, आकाश, शिवम, राजेश यादव और 25 अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों के साथ फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कुछ को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सपा नेता पिंटू यादव ने दूसरे पक्ष की भी तहरीर लिखने की मांग की है।