फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा खेत में बेहोशी हालत में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। घर के पास खेत में छात्रा के बेहोशी हालत में पड़े होने की सूचना से सनसनी फैल गई। पिता ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की कोशिश करने की आशंका जताई है। पीड़िता का कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में छात्रा से बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात सीओ ने भी पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बीए की 18 वर्षीय छात्रा मंगलवार शाम को परिवार के लोगों के साथ छत पर सोने गई थी। गुरुवार सुबह परिजनों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में घर के पास ही खेत में पड़ा देखा। छात्रा के गले में फंदे से कसने जैसा निशान भी मिला। छात्रा को इस हाल में देखकर परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देकर और पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पिता ने कुछ लोगों पर बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास करने की आशंका जताई है। दुष्कर्म की आशंका जताते हुए पीड़िता के पिता का कुछ लोगों ने वीडियो भी वायरल किया।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोग मामले को तूल दे रहे हैं। सामूहिक दुष्कर्म का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तिर्वा सीओ दीपक दुबे ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बार में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें