फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रा का लालच देकर युवती से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लकी ड्रा के नाम पर शातिर ने युवती से खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। जालसाजी का पता चलने पर पीड़िता ने कैफे की दुकान पर हंगामा कर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव गूरा में रहने वाली युवती के पास करीब एक माह से एक युवक फोन कर उसके नाम से लकी ड्रॉ का कूपन निकलने का झांसा दे रहा था। जालसाज ने लकी ड्रॉ में 20 लाख रुपये निकलने की बात कही। शातिर ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए पीड़िता से 18 हजार रुपये मांगे। इस पर शुक्रवार को युवती घर से रुपये लेकर नगर पालिका के पास एक कैफे पहुंची। यहां से उसने ऑनलाइन जालसाज के बताए खाते में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद फोन न उठाने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने हंगामा कर दुकानदार से रुपये लौटाने की मांग करने लगी। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता के साथ ठगी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें