फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भाइयों पर हमले में चार साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेत से सड़क निकालने का विरोध करने पर दो किसान भाइयों पर जानलेवा हमले के दोषी युवक को कोर्ट ने चार साल की कैद सुनाई है। युवक पर अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव अदमापुर निवासी अनिरुद्ध ने छह अगस्त 2015 को गांव में रहने वाले अंजुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि अंजुल ने उसके खेत में अवैध ढंग से सड़क बना दी थी। विरोध करने पहुंचे उसके भाई राजवीर और विपिन पर अंजुल ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। राजवीर के सिर की हड्डी टूट गई थी। शुक्रवार को अपर एवं जिला सत्र न्यायधीश कक्ष संख्या एक विशंभर प्रसाद ने सुनवाई की। उन्होंने अंजुल को चार साल की कैद और 12 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें