कन्नौज। शहर के हर्षवर्धन नगर सरायमीरा में मारपीट और महिलाओं से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सरायमीरा में आठ मार्च की रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था। एक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी की थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में संजू अवस्थी निवासी देवधरापुर, आशीष चौहान निवासी शुक्ला कालोनी, अनुज श्रीवास्तव निवासी तिर्वा और पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।