फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार हुआ व्यस्त तो पार किए दो हजार के कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में एक रेडीमेड की दुकान पर दो बेटियों के साथ पहुंची महिला ने दुकानदार को व्यस्त कर दिया। मौके का फायदा उठाकर दो हजार के कपड़े झोले में रख लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई, जहां झोले से यह कपड़े बरामद करा दिए गए।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग पर मोहल्ला दीक्षितान के पास बलराम चौहान की लेडीज कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी वहां पर पांच-छह महिलाएं आईं और कपड़े दिखाने को कहा। जैसे ही वह कपड़े उठाने लगी, तभी उसकी नजर बनाकर महिला ने लगभग दो हजार रुपये के कपड़े अपने झोले में रख लिए। संदेह होने पर उसने महिला से झोले दिखाने को कहा तो वह झगड़े पर आमादा हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला व दो बेटियों को कोतवाली ले आई। जहां झोले की तलाशी लेने पर कपड़े बरामद हो गए। कोतवाली में दोनों पक्षों के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें