फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने दंपती समेत महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बाजार में कांवड़ सजाने का सामान खरीदते समय मोलभाव करने पर विवाद हो गया। दुकानदार ने साथियों संग पति-पत्नी व उनके साथ आई महिलाओं को पीट दिया। दंपती ने दुकानदार समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो दुकानदारों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ग्राम हरिभानपुर निवासी बंटू उर्फ सर्वेंद्र महाशिवरात्रि पर्व पर श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लाने वाला था। रविवार को अपनी पत्नी पिंकी, छोटे भाई की पत्नी प्रीती व परिवार की अन्य दो महिलाओं के साथ कांवड़ सजाने के लिए सामान खरीदने बाजार आया था। सजावटी सामान के दामों में मोलभाव के चलते दुकानदार से बहस हो गई। युवक का आरोप है कि दुकानदार और उसके साथी दुकानदारों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। विवाद के दौरान दुकान का काउंटर गिरने से टूट गया। इधर, विवाद की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ युवक के गांव से भी लोग पहुंच गए। बाद में युवक ने दुकानदार समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। दो दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें