फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगाकर कंटेनर चालक से लूटे रुपये व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए बनारस से अलीगढ़ जा रहे कंटेनर चालक से बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसके पास से रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत अन्य कागजात लूट लिए। कोतवाली पहुंचे चालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के जनपद करनाल थाना इंद्री क्षेत्र के खुखनी निवासी सोहनलाल ने बताया कि वह गुरुवार को कंटेनर लेकर अलीगढ़ जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कोतवाली क्षेत्र के 193 किलोमीटर कट के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे उसके कंटेनर खड़ा कर दिया और अपने साथी विकास के साथ सो गया। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और कंटेनर का शीशा काटकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने उसके तमंचा लगाकर उनके पास से 18800 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो मोबाइल, लूट लिए। कोतवाली पहुंचे चालक ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें