फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पौत्रियों की विदाई के बाद बाबा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। लाड़ली दो पौत्रियों की विदाई का गम बाबा बर्दाश्त नहीं कर सका। सोमवार शाम दो पौत्रियों के निकाह और विदाई के कुछ समय बाद बेलामऊ सरैया के पूर्व प्रधान और समाजसेवी मोहम्मद सफी ठेकेदार (85) का पैतृक आवास झुलनापुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार में खुशी का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

सफी करीब 35 वर्षों से उमर्दा कस्बे में रह रहे थे। पांच फरवरी को पैतृक गांव झुलनापुर आए थे। सोमवार अपने पुत्र मुकीम की पुत्री मलिका फातिमा और जैनम फातिमा का निकाह किया। पौत्रियों की विदाई के कुछ देर बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें