फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में घर में पकड़े गए युवक युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे के एक घर में बुधवार रात आपत्तिजनक स्थित में एक युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। युवक की पिटाई के बाद परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को बाद में युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं मिलने पर युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात कस्बे के एक मोहल्ले में युवती के साथ युवक को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। युवती के परिजनों ने बताया कि रात में सभी के सोने के बाद युवक घर में घुस आया और युवती के कमरे में पहुंच गया। खटपट की आवाज होने से परिजन जाग गए और दोनों को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि मामला दो समुदायों के बीच होने पर उत्तेजित परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में दोनों पक्षों से दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि युवती के पक्ष से कोई तहरीर न मिलने के कारण युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें