तिर्वा (कन्नौज)। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक युवक ने युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवती किसी तरह भाग निकली और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच पुलिस के डर से आरोपी युवक ने गांव के बाहर देर शाम पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अवधेश वाल्मीकि गांव के ही एक मकान में पहुंच गया। यहां युवती को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। युवती के चिल्लाने से नाराज अवधेश ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। युवती किसी तरह घर से भाग निकली और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की खोजबीन करने लगी। इस बीच अवधेश ने देर शाम गांव के बाहर पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।