फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गए घर मालिक, चोरों ने पार किए जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। घर वालों के शादी में जाने का फायदा उठाकर चोरों ने तीन लाख के जेवर और दस हजार रुपये पार कर दिए। सुबह जब पड़ोसियों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। यह घटना तब हुई, जब घर मालिक शादी में गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राम कुमार ठाकुर दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। पांच फरवरी को पौत्री की शादी के लिए परिजनों सहित वह मंगलवार को गंजडुंडवारा हुए थे। रात किसी समय चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारियों के लाभ तोड़कर उनमें से करीब तीन लाख से अधिक के जेवरात और 10 हजार की नकदी पार कर दी। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो अंदर गए तो उन्हें कमरों में सामान फैला देखा और अलमारी खुली पड़ी मिली। पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने घटना की छानबीन की। गृह स्वामी को सूचना दी जो शाम को घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो बहू के करीब तीन लाख कीमत के जेवरात और 10 हजार की नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें