गुरसहायगंज (कन्नौज)। फर्रुखाबाद-कन्नौज सीमा पर रामाश्रम के पास वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को कार से एक लाख रुपये मिले हैं। पुलिस ने रकम जब्त कर ली है। कार फर्रुखाबाद की ओर से आ रही थी।
उड़नदस्ता प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार और जसोदा चौकी प्रभारी मुनेश बाबू ने इसकी जांच की। कार चालक फतेहगढ़ के बजरिया अलीगंज निवासी आयुष गुप्ता ने बताया कि कानपुर में भर्ती एक मरीज के इलाज के लिए रकम ले जा रहे थे। पुलिस ने उनसे अस्पताल में बात कराने को कहा तो वे ऐसा नहीं कर सके।
इस पर पुलिस ने रकम अपने कब्जे में ले ली। उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि रकम कोतवाली में जमा है। रकम का उचित हिसाब देने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। अन्यथा कोषागार में जमा करा दी जाएगी। (संवाद)