फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ककराह गांव निवासी अनामिका ने तहरीर में बताया कि 12 मई 2019 को उसके पिता अनिल कुमार ने औरैया जनपद के भीखमपुर दयालपुर गांव निवासी भारत सिंह के पुत्र रंजीत के साथ उसकी शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति रंजीत, सास कुसमा देवी, ससुर भारत सिंह, जेठ महेंद्र सिंह उसे दहेज में एक लाख रुपये, सोने की चेन व अंगूठी के लिए प्रताड़ित करने लगे। उससे आए दिन मारपीट की जाती थी। 16 जनवरी को पीटा और घर से निकाल दिया।
23 जनवरी को महिला अपने गांव ककराह में घर पर बैठी थी तभी ससुरालीजन आए और कहा कि मांग पूरी करो, तब घर लेकर चलेंगे। जब उसने मांग पूरी न करने की बात कही तो सभी ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें