फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र में घुसकर तोड़फोड़, बीस हजार रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थानाक्षेत्र के अमोलर गांव में सोमवार एक युवक ने जनसेवा केंद्र में घुसकर संचालक के साथ मारपीट की। संचालक ने आरोपी पर 20 हजार रुपये भी छीनकर ले जाने का आरोप भी लगाया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमोलर गांव निवासी रामू कुमार गांव के बाजार में ही जनसेवा केंद्र चलाते हैं। रामू ने बताया कि सोमवार को वह केंद्र पर बैठा हुआ था। उसी दौरान मवैइया गांव का एक युवक आधार कार्ड में लेमिनेशन करने आया। उसने लेमिनेशन के दस रुपये मांगे तो वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उसके बाद केंद्र में घुसकर कंप्यूटर, लैपटाप, डिवाइस आदि सामान इधर-उधर फेंक कर तोड़ दिया। बैंकिंग कार्य के लेनदेन के लिए रखे 20 हजार रुपये छीनकर आरोपी भाग गया। इस बीच मारपीट का किसी ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आरोपी पर कार्रवाई का भरोसा जनसेवा केंद्र संचालक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें