खड़िनी। स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित हुई कार निचली गंग नहर में जा गिरी। चालक ने चलती कार से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवाकर नहर से कार को बाहर निकलवाया।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी संदीप सिंह चौहान कार से इलाके के एक गांव में मित्र से मिलने आए थे। लौटते समय निचली गंग नहर के पास स्टीयरिंग फेल हो गई और कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। चालक ने चलती कार से कूदकर किसी तरह जान बचाई। नहर में कार के गिरते ही मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज राजा दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। क्रेन बुलवाकर नहर से कार को बाहर निकलवाया। काफी ऊंचाई से नहर मेें गिरने और देर तक पानी में रहने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई।